Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
25 Aug, 2026

रबी सीजन से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करें, ऊर्जा मंत्री तोमर के निर्देश

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रबी सीजन में किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर और बिजली लाइनों के रखरखाव समेत जरूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।

भोपाल, 25 अगस्त।

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आगामी रबी सीजन में किसानों को मांग के अनुसार गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के लिए अभी से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति में किसी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।

ऊर्जा मंत्री ने मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार ट्रांसफार्मर और बिजली लाइनों का रखरखाव कराया जाए, ताकि रबी सीजन में किसानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सके।

मंत्री तोमर ने कहा कि बिजली विभाग के स्टोर में जरूरी सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता संतुष्ट होंगे तो बिजली बिल जमा करने में भी उन्हें परेशानी महसूस नहीं होगी। उन्होंने पावर ट्रांसफार्मरों पर बढ़ रहे भार को कम करने के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए।

उन्होंने फीडरों में होने वाली ट्रिपिंग की लगातार समीक्षा करने और इसे कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा। साथ ही विद्युत वितरण कंपनियों के प्रबंध निदेशकों से चर्चा कर उनके स्टोर में उपलब्ध महत्वपूर्ण सामग्री की जानकारी ली।

ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रमुख सचिव ऊर्जा मनीष सिंह ने भी अधिकारियों से उपभोक्ता संतुष्टि को प्राथमिकता में रखते हुए कार्य करने और रबी सीजन की तैयारियां पहले से पूरी करने को कहा।

बैठक में सचिव ऊर्जा विशेष गढ़पाले, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी ऋषि गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं पूर्व क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र, जनरेशन और ट्रांसमिशन कंपनियों के एमडी सहित अन्य अधिकारी वीडियो माध्यम से बैठक में जुड़े।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़