Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
25 Aug, 2026

राजगढ़ में बेटे की मौत के बाद पिता की भी गई जान, जांच में जुटी पुलिस

राजगढ़ के तलावड़ा गांव में युवक द्वारा आत्महत्या के बाद पिता का शव खेत के पास मिला, पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।

राजगढ़, 25 अगस्त।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक ही परिवार में बेटे और पिता की मौत का मामला सामने आया है। खिलचीपुर थाना क्षेत्र के तलावड़ा गांव में सोमवार रात 18 वर्षीय युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। बेटे की मौत के कुछ घंटे बाद पिता का शव भी खेत के पास मिला। आशंका जताई जा रही है कि बेटे की मौत के सदमे में पिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

पुलिस के अनुसार, रामचंद्र तंवर सोमवार रात करीब 10 बजे भंडारे में जाने की बात कहकर घर से निकला था। करीब दो घंटे बाद उसका बड़ा भाई मनोज खेत की ओर गया, जहां रामचंद्र पेड़ से लटका मिला। मनोज ने इसकी जानकारी परिवार और ग्रामीणों को दी।

इसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रामचंद्र को खिलचीपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि घटना से पहले रामचंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ी बातें कही गई थीं। पुलिस वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

बेटे की मौत की जानकारी मिलने के बाद पिता कनीराम तंवर सदमे में थे। परिजनों के अनुसार, इसके बाद वे खेत की ओर चले गए थे। मंगलवार सुबह ग्रामीणों को उनका शव खेत के पास मिला।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। कनीराम तंवर खेती और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। वे पत्नी राजूबाई, चार बेटों और पांच बेटियों के साथ रहते थे। रामचंद्र परिवार का सबसे छोटा बेटा था।

पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़