Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
25 Aug, 2026

पीएमएफएमई योजना में बिहार को मिला बेस्ट स्टेट सम्मान

पीएमएफएमई योजना के तहत सबसे अधिक स्वीकृतियां हासिल करने पर बिहार को नई दिल्ली में आयोजित कॉन्क्लेव में बेस्ट स्टेट सम्मान से नवाजा गया है।

पटना, 25 अगस्त।

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के तहत सबसे अधिक स्वीकृतियां प्राप्त करने पर बिहार को नई दिल्ली में आयोजित पीएमएफएमई कॉन्क्लेव में ‘बेस्ट स्टेट’ सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राज्य में सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को बढ़ावा देने, उद्यमिता को मजबूत करने और छोटे उद्यमियों को संस्थागत सहायता उपलब्ध कराने के प्रयासों की पहचान है।

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने यह सम्मान एमएसएमई एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग विभाग के निदेशक अमन समीर को प्रदान किया।

इस अवसर पर चिराग पासवान ने कहा कि पीएमएफएमई योजना का उद्देश्य देशभर के छोटे खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को औपचारिक अर्थव्यवस्था से जोड़ना और उन्हें वित्तीय व तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बिहार द्वारा सबसे अधिक स्वीकृतियां प्राप्त कर यह सम्मान हासिल करना राज्य में उद्यमिता और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की बढ़ती संभावनाओं को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि बिहार के उद्यमियों के लिए नए अवसरों का रास्ता खोलेगी और छोटे कारोबारियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

उद्योग विभाग की मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहार को मिले इस सम्मान पर खुशी जताते हुए कहा कि यह राज्य के सूक्ष्म उद्यमियों और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े लोगों की मेहनत और क्षमता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार का लक्ष्य छोटे उद्यमियों को वित्तीय सहायता, तकनीकी मार्गदर्शन और बाजार से जुड़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। यह सम्मान स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यमों को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगा।

मंत्री ने बताया कि पीएमएफएमई योजना के तहत सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को औपचारिक रूप देने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए तकनीकी सुधार, आधारभूत सुविधाएं, ब्रांडिंग और क्षमता निर्माण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट’ सम्मान राज्य में सूक्ष्म उद्यमिता, खाद्य प्रसंस्करण और स्थानीय उत्पादों के मूल्य संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सम्मान छोटे और सूक्ष्म उद्यमियों को नए उद्योग स्थापित करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़