Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
प्रशासनिक खबरें
25 Aug, 2026

गुफा मंदिर-बरेला रास्ता बंद होने पर महिलाओं का प्रदर्शन, स्थायी समाधान की मांग

भोपाल में गुफा मंदिर से बरेला गांव का रास्ता बंद होने के विरोध में महिलाएं कलेक्टोरेट पहुंचीं और प्रशासन से मार्ग खोलने की मांग की।

भोपाल, 25 अगस्त।

भोपाल के गुफा मंदिर से बरेला गांव की ओर जाने वाला रास्ता बंद होने के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टोरेट पहुंचीं। महिलाओं ने कलेक्टोरेट की सीढ़ियों पर बैठकर प्रदर्शन किया और बंद रास्ते को जल्द खोलने की मांग की। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों से उनकी बहस भी हुई। बाद में महिलाओं ने एडीएम सुमित पांडेय से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि रास्ता बंद होने से गांव के लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को एक महिला की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल पहुंचाने में भी परेशानी हुई। वहीं मंगलवार को महिला की शवयात्रा निकालने के दौरान भी बंद रास्ते के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई और महिलाएं कलेक्टोरेट पहुंचीं।

एंबुलेंस नहीं पहुंची, अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत

बरेला निवासी आशीष शर्मा ने बताया कि सोमवार को एक महिला घर के बाथरूम में गिर गई थीं। चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाना जरूरी था, लेकिन रास्ता बंद होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। परिजन उन्हें ऑटो से अस्पताल लेकर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि रास्ता खुला होता तो महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकता था और उनकी जान बच सकती थी।

50 साल पुराने रास्ते को बंद करने का आरोप

महिलाओं ने एडीएम को बताया कि गुफा मंदिर से बरेला गांव की ओर जाने वाला रास्ता करीब 50 साल पुराना है। ग्रामीणों के अनुसार, गुफा मंदिर समिति ने पिछले तीन-चार वर्षों से इस मार्ग को बंद कर रखा है।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष भी रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था। उस समय आश्वासन मिलने के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन अब तक रास्ता नहीं खोला गया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मंदिर की जमीन पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जबकि वर्षों पुराने सार्वजनिक मार्ग को बंद कर दिया गया है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर रास्ता खुलवाने की मांग की।

बारिश में वैकल्पिक मार्ग भी खराब

रहवासी पुष्पा आचार्य ने बताया कि रास्ते पर कई दशक पुराना गेट लगा हुआ है, जिसे बंद कर दिया गया है। उनका कहना है कि गेट खुलने से ग्रामीणों की आवाजाही आसान हो जाएगी और आपात स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा।

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के कारण वैकल्पिक रास्ता भी खराब हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है।

रेखा शर्मा ने कहा कि रास्ता बंद होने से ग्रामीण लंबे समय से परेशान हैं। उन्होंने मंदिर समिति से ग्रामीणों की जरूरत और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए गेट खोलने की अपील की।

ग्रामीणों ने मांगा स्थायी समाधान

महिलाओं ने एडीएम सुमित पांडेय को अपनी समस्या बताई। एडीएम ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि, महिलाओं ने कहा कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि समस्या का स्थायी समाधान चाहिए।

ग्रामीणों ने प्रशासन से रास्ते की स्थिति की जांच कर उसे जल्द से जल्द आवागमन के लिए खोलने की मांग की है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़