Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
26 Aug, 2026

यूट्यूबर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या! CCTV फुटेज से हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

शामली में यूट्यूबर और हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की तलाश कर रही है।

शामली, 26 अगस्त।

उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार शाम हरियाणवी कलाकार और यूट्यूबर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शामली कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, अंकित बालियान शाम के समय जिम गए थे। जिम से बाहर निकलते ही बदमाशों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। ताबड़तोड़ गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल अंकित को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

अंकित बालियान हरियाणवी संगीत और सोशल मीडिया की दुनिया में सक्रिय थे। उन्हें उनके चर्चित गाने ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ से खास पहचान मिली थी। वह शामली के बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी कलाकार के रूप में जाने जाते थे।

सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी लोकप्रियता थी और वह लगातार म्यूजिक वीडियो व अन्य कंटेंट के जरिए लोगों से जुड़े रहते थे। बताया जा रहा है कि वह जिला पंचायत चुनाव की तैयारी भी कर रहे थे।

फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह तलाश रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हमलावर कौन थे, वे मौके तक कैसे पहुंचे और वारदात को अंजाम देने के पीछे क्या कारण था।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़