Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
26 Aug, 2026

आत्मनिर्भर रक्षा की नई उड़ान, 22000 फीट पर स्वदेशी पैराशूट का सफल परीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डीआरडीओ के स्वदेशी मिलिट्री कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम के सफल परीक्षण को रक्षा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि बताया।

भोपाल, 26 अगस्त।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक की बढ़ती उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लगातार नए मुकाम हासिल कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान (डीआरडीओ) द्वारा विकसित स्वदेशी मिलिट्री कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम (एमसीपीएस) के सफल परीक्षण को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

उन्होंने जानकारी दी कि लद्दाख के न्योमा में माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच 22 हजार फीट की ऊंचाई से एमसीपीएस का सफल परीक्षण किया गया। अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यह परीक्षण भारतीय रक्षा तकनीक की क्षमता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पैरा कंप्यूटर से लेकर ऑक्सीजन सिस्टम तक एमसीपीएस को पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से तैयार किया गया है। यह प्रणाली ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारतीय सेना की कार्यक्षमता और सुरक्षा को और मजबूत करने में सहायक होगी।

डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए केंद्र सरकार और डीआरडीओ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वदेशी रक्षा उपकरणों का विकास आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़