पुंछ, 26 अगस्त।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। सुरनकोट इलाके में एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे छह लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, वाहन पुंछ से शेंधारा की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और वाहन सड़क किनारे स्थित गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में छह लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।














