Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
26 Aug, 2026

नेपाल बाढ़ में फंसे यूपी नागरिकों के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

नेपाल में आई बाढ़ के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने फंसे नागरिकों की सहायता और सुरक्षित वापसी के लिए 1070 हेल्पलाइन शुरू की है।

लखनऊ, 26 अगस्त।

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने वहां फंसे प्रदेश के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070 जारी किया है। सरकार ने नागरिकों की सुरक्षित वापसी और जरूरतमंदों तक तत्काल मदद पहुंचाने के लिए राहत व्यवस्था सक्रिय कर दी है।

राहत आयुक्त कार्यालय ने भारतीय और नेपाल दूतावासों से संपर्क कर नेपाल में मौजूद उत्तर प्रदेश के नागरिकों की जानकारी साझा करने को कहा है। अधिकारियों के अनुसार, नेपाल में फंसे किसी भी व्यक्ति की सूचना मिलने पर संबंधित नागरिक तक जल्द सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

सरकार ने लोगों से अपील की है कि यदि उनका कोई परिजन नेपाल में फंसा है या उसे सहायता की जरूरत है तो वे बिना देरी किए हेल्पलाइन नंबर 1070 पर संपर्क करें। इसके जरिए फंसे हुए लोगों की जानकारी जुटाकर आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के बाद उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाराजगंज और कुशीनगर प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

प्रशासन को गंडक और नारायणी नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने तथा आपदा की स्थिति से निपटने के लिए जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने नेपाल में प्रभावित लोगों की सुरक्षा और सभी के सकुशल रहने की कामना की है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़