Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हिंदी सिनेमा
26 Aug, 2026

अरशद वारसी बने खूंखार डाकू, ‘घमासान’ का ट्रेलर जारी

तिग्मांशु धूलिया की क्राइम थ्रिलर ‘घमासान’ में प्रतीक गांधी और अरशद वारसी के बीच कानून-अपराध की टक्कर देखने को मिलेगी।

मुंबई, 26 अगस्त।

निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘घमासान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में प्रतीक गांधी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, वहीं अरशद वारसी खूंखार डाकू सरगना के किरदार में नजर आएंगे। जियो स्टूडियो और गोल्डन रेशियो फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में राजपाल यादव और इशिता दत्ता भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

फिल्म की कहानी मध्य भारत के बीहड़ों की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां अपराध, राजनीति, जातिगत समीकरण, भय और सत्ता के संघर्ष को दिखाया गया है। ट्रेलर में कानून और अपराध के बीच सीधी टक्कर दिखाई गई है।

फिल्म में प्रतीक गांधी एक ईमानदार आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें खतरनाक डाकू सरगना को पकड़ने की जिम्मेदारी दी जाती है। वहीं अरशद वारसी का खतरनाक और आक्रामक अंदाज ट्रेलर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

ट्रेलर लॉन्च के साथ निर्माताओं ने फिल्म की कहानी के संघर्ष को दर्शाते हुए सवाल उठाया है कि ‘खौफ का कानून या कानून का खौफ?’। इससे फिल्म में दिखाए जाने वाले सत्ता और अपराध के टकराव की झलक मिलती है।

तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी ‘घमासान’ सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी, बल्कि सीधे डिजिटल मंच पर आएगी। फिल्म का प्रीमियर 11 सितंबर, 2026 को जी5 पर हिंदी भाषा में किया जाएगा।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़