Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
26 Aug, 2026

राहुल गांधी के बयानों पर शेखावत का हमला, बोले- देश को बांटने की कोशिश

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राहुल गांधी के बयानों, नकली नोट मामले और निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

जोधपुर, 26 अगस्त।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह लगातार देश को बांटने वाले बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की हजारों साल पुरानी संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं को समझे बिना किसी विषय पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।

बुधवार को मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मुद्दों को उनके मूल संदर्भ और परिस्थितियों के बिना राजनीतिक लाभ के लिए प्रस्तुत करना गलत है। उन्होंने मनुस्मृति को लेकर राहुल गांधी के बयान का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इससे उनके ज्ञान पर सवाल खड़े होते हैं।

शेखावत ने कहा कि भारत की सभ्यतागत चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को कमजोर करने के प्रयास लंबे समय से होते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अंग्रेजों के समय से ऐसे प्रयास हुए और आज भी कुछ लोग उसी सोच के साथ देश को विभाजित करने वाले बयान दे रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने हमेशा मातृशक्ति का सम्मान किया है। यहां ज्ञान के लिए मां सरस्वती, शक्ति के लिए मां दुर्गा और समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि गार्गी, मैत्रेयी और कात्यायनी जैसी विदुषी महिलाओं की परंपरा वाले समाज पर इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है।

जयपुर में नकली नोटों की बरामदगी और कांग्रेस नेता के पुत्र का नाम सामने आने के सवाल पर शेखावत ने कहा कि मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नकली नोटों का स्रोत, छपाई की जगह और सप्लायर का पता लगाया जाना जरूरी है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल में राजनीतिक रूप से जुड़े परिवार से इतनी बड़ी खेप का जुड़ना चिंता का विषय है और जांच में पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए।

निकाय चुनाव को लेकर शेखावत ने दावा किया कि भाजपा जोधपुर और राजस्थान के अधिकांश निकायों में जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में डबल इंजन सरकार के कामों के आधार पर जनता का समर्थन पार्टी को मिलेगा।

उन्होंने दावेदारों की अधिक संख्या को लोकतंत्र और स्थानीय संस्थाओं के प्रति लोगों की रुचि बताया। युवाओं को टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा में युवाओं को लगातार अवसर दिए जा रहे हैं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़