Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
प्रशासनिक खबरें
26 Aug, 2026

भोपाल : रक्षाबंधन से पहले मिठाई पर शिकंजा, 114 किलो माल जब्त

भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट की आशंका पर मिठाई दुकान से 114 किलो मिठाई जब्त कर नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

भोपाल, 26 अगस्त।

रक्षाबंधन पर्व से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को सीहोर रोड स्थित सांई बाबा ट्रेडिंग का निरीक्षण कर टीम ने 114 किलो अलग-अलग प्रकार की मिठाइयां जब्त कीं। जब्त मिठाइयों की अनुमानित कीमत 22 हजार 800 रुपये बताई गई है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच की गई और अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इन नमूनों को जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मिठाइयों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों की स्थिति स्पष्ट होगी।

कार्रवाई के दौरान नंदी स्वीट हलवा 27 किलो, कृष्णा हलवा 27 किलो, गोपाल स्वीट्स बर्फी 30 किलो और कृष्णा डिलिशियस स्वीट 30 किलो जब्त की गई।

अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कृष्णा डिलिशियस स्वीट के पैकेट पर मिल्क सॉलिड, शुगर, वनस्पति और रिफाइंड पामोलिन ऑयल जैसी सामग्री का उल्लेख मिला। अब प्रयोगशाला जांच से यह पता लगाया जाएगा कि उत्पाद में उपयोग की गई सामग्री खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप है या नहीं।

विभाग ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत मिठाइयों के नमूने लिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट में यदि कोई नमूना अमानक या असुरक्षित पाया जाता है तो संबंधित विक्रेता या निर्माता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

त्योहार को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीमें मावा और मिठाई दुकानों पर लगातार निरीक्षण और सैंपल लेने की कार्रवाई जारी रखेंगी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़