Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टॉप न्यूज़
26 Aug, 2026

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मददगार दीपक खत्री को दिल्ली पुलिस ने IGI एयरपोर्ट से दबोचा

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई के कथित मददगार दीपक खत्री को IGI एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

नई दिल्ली, 26 अगस्त।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को कथित तौर पर कानूनी मदद मुहैया कराने वाले दीपक खत्री को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) से गिरफ्तार किया है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी और उसके खिलाफ देशभर के एयरपोर्ट पर लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि दीपक खत्री आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पहुंचने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ाई और इमिग्रेशन काउंटर पर पहुंचते ही उसे हिरासत में ले लिया।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, दीपक खत्री पर गैंगस्टरों के बीच संपर्क सूत्र के रूप में काम करने का आरोप है। हाल ही में दिल्ली के यमुना बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास हुई फायरिंग मामले में भी उसका नाम सामने आया था।

पुलिस के अनुसार, इस फायरिंग के बाद दीपक खत्री ने रोहित गोदारा गैंग पर हमला कराने का आरोप लगाया था। अब क्राइम ब्रांच उससे पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

दीपक खत्री की गिरफ्तारी को लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क के खिलाफ दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़