Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
26 Aug, 2026

मालनपुर में गोदरेज की नई फैक्ट्री शुरू, 600 लोगों को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड के मालनपुर में गोदरेज की चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ किया, जिससे औद्योगिक विकास और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

भिंड, 26 अगस्त।

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की चौथी नवीन एकीकृत विनिर्माण इकाई का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को इस नई इकाई का उद्घाटन किया।

गोदरेज समूह द्वारा करीब 450 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश से स्थापित इस इकाई में 600 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना चंबल क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति देगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मालनपुर में गोदरेज की नई इकाई शुरू होना मध्य प्रदेश पर उद्योग जगत के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि चंबल क्षेत्र अब तेजी से औद्योगिक पहचान बना रहा है और यहां नई संभावनाएं विकसित हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि गोदरेज ने वर्षों पहले मालनपुर में संभावनाओं को देखते हुए निवेश किया था। आज यह क्षेत्र ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है। यहां विभिन्न क्षेत्रों की औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो रही हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में पिछले ढाई वर्षों में मिले निवेश प्रस्तावों में से बड़ी संख्या में परियोजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में तैयार उत्पाद देश-विदेश के बाजारों तक पहुंच रहे हैं और राज्य औद्योगिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने उद्योगपतियों और निवेशकों को जनवरी 2027 में भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोदरेज और मध्य प्रदेश का संबंध लंबे समय से चला आ रहा है। वर्ष 1991 में मालनपुर में पहली इकाई स्थापित होने के बाद कंपनी ने राज्य में रोजगार और औद्योगिक विकास में योगदान दिया है।

उन्होंने बताया कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में पिछले दो महीनों में यह तीसरी बड़ी विनिर्माण इकाई शुरू हुई है। इससे क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।

गोदरेज समूह की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन निसाबा गोदरेज ने कहा कि नई इकाई के शुरू होने के बाद मालनपुर में एशिया की सबसे बड़ी साबुन निर्माण सुविधा विकसित हो गई है। उन्होंने बताया कि यह प्लांट हर मिनट 4,000 साबुन तैयार करने की क्षमता रखता है।

उन्होंने कहा कि मालनपुर में गोदरेज की 35 वर्षों की साझेदारी अब और मजबूत हुई है। नई इकाई से विनिर्माण क्षेत्र में महिलाओं के लिए भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़