Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
26 Aug, 2026

अनूपपुर और छत्तीसगढ़ सीमा पर हाथियों का तांडव, बीस से ज्यादा मकान तोड़े और फसलें तबाह

मध्य प्रदेश के अनूपपुर और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे इलाकों में हाथियों की आवाजाही से बीस से अधिक मकान और पचास से ज्यादा किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं।

अनूपपुर, 26 अगस्त।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से लगे छत्तीसगढ़ की सीमावर्ती इलाकों में हाथियों की लगातार आमद से ग्रामीणों में भयंकर दहशत का माहौल बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से अनूपपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में तीन हाथियों की मौजूदगी ने आम जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है।

जैतहरी क्षेत्र के भीतर पिछले दस दिनों से डेरा डाले दो हाथियों ने मोजर बियर प्लांट की बाउंड्रीवाल तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया था। दिनभर प्लांट परिसर में रहने के बाद ये हाथी अब जंगलों और ग्रामीण इलाकों की तरफ रुख कर चुके हैं, जिससे वन विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर हैं।

दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के मरवाही इलाके में घूम रहा एक दांत वाला नर हाथी बेहद आक्रामक तेवर दिखा रहा है जो लोगों के पीछे दौड़ने के साथ घरों में भी तोड़फोड़ कर रहा है। हाथियों के इस तांडव से अब तक बीस से अधिक मकानों को भारी नुकसान पहुंच चुका है और पचास से ज्यादा किसानों की फसलें तबाह हो चुकी हैं।

दोनों राज्यों के वन विभाग के मैदानी अमले द्वारा हाथियों की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने आसपास के गांवों के लोगों को पूरी सतर्कता बरतने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सख्त हिदायत दी है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़