Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
प्रशासनिक खबरें
26 Aug, 2026

कोलार पंप गृह की क्षमता बढ़ी, 2040 तक भोपाल को मिलेगा पर्याप्त पानी

अमृत-2.0 परियोजना के तहत कोलार जलप्रदाय क्षमता बढ़ाकर भोपाल की भविष्य की पेयजल जरूरतों को पूरा करने की तैयारी की गई है।

भोपाल, 26 अगस्त।

राजधानी भोपाल में बढ़ती आबादी की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए कोलार जलप्रदाय व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। अमृत-2.0 परियोजना के तहत कोलार जलशोधन संयंत्र की क्षमता बढ़ाने का काम पूरा किया गया है, जिससे वर्ष 2040 तक शहर में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।

महापौर मालती राय ने बुधवार को कोलार जलशोधन संयंत्र स्थित अशुद्ध जल पंप गृह में लगाए गए नए मोटर पंपों का शुभारंभ किया। इस मौके पर महापौर परिषद सदस्य एवं जिला भाजपा अध्यक्ष रविंद्र यती, अपर आयुक्त तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

नई व्यवस्था के बाद कोलार परियोजना की जलप्रदाय क्षमता 170 एमएलडी से बढ़कर 220 एमएलडी हो जाएगी। अमृत-2.0 परियोजना के अंतर्गत रॉ वाटर और क्लियर वाटर के छह-छह नए पंप स्थापित किए गए हैं। इससे भविष्य में शहर की बढ़ती आबादी को पर्याप्त जल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

वर्तमान में कोलार परियोजना से प्रतिदिन 68 उच्चस्तरीय टंकियों को भरा जा रहा है। इसके माध्यम से भोपाल की करीब 38 प्रतिशत आबादी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। परियोजना पूरी होने के बाद अमृत-2.0 के तहत बनाई जाने वाली नई टंकियों को भी जल उपलब्ध कराया जा सकेगा।

भारत सरकार की अमृत-2.0 योजना के तहत भोपाल में जलप्रदाय व्यवस्था के विस्तार और सुधार का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए 432 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू की गई है, जिसमें 36 उच्चस्तरीय टंकियों का निर्माण, चार जलशोधन संयंत्रों की क्षमता वृद्धि, करीब 600 किलोमीटर पाइपलाइन नेटवर्क और चार इंटेकवेल का निर्माण शामिल है।

नगर निगम के अनुसार, कोलार जलशोधन संयंत्र में नए पंपों की स्थापना जलप्रदाय व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। क्षमता बढ़ने के बाद शहर में जलशोधन और वितरण प्रणाली को और बेहतर बनाया जा सकेगा।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़