Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
27 Aug, 2026

मैहर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्याज की माला पहन निकले कार्यकर्ता

मैहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और बिजली समस्या के विरोध में प्याज की माला पहनकर मार्च निकाला और ज्ञापन सौंपा।

मैहर, 27 अगस्त।

मैहर में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिजली समस्या और खाद्य सामग्री के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई ‘रोमी’ और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश प्रजापति ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गले में प्याज की माला पहनकर नगर भ्रमण किया और महंगाई के खिलाफ विरोध जताया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाद्य सामग्री, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों, गरीब परिवारों और खेतीहर मजदूरों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।

वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर यह आंदोलन किया गया है। उन्होंने शक्कर, राशन, ईंधन और अन्य जरूरी वस्तुओं के बढ़ते दामों पर नियंत्रण की मांग उठाई।

विरोध मार्च के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपने पहुंचा। ज्ञापन में महंगाई, बिजली समस्या और ईंधन की बढ़ती कीमतों से राहत देने की मांग की गई।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि आम लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी आंदोलन करेगी।

प्रदर्शन में कांग्रेस नेता रमापति गौतम, केशव प्रसाद चौरसिया, नागेंद्र बढ़ैगया, अरुण तनय मिश्र, चूड़ामणि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़