जबलपुर, 27 अगस्त।
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर विशेष विमान से जबलपुर पहुंचे हैं। डुमना एयरपोर्ट पर उतरने पर उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हवाई अड्डे पर पहुंचकर रक्षा मंत्री की अगवानी की और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। इस दौरान प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी मौजूद रहे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री पूर्वाह्न दिल्ली से रवाना होकर यहाँ पहुँचे थे। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए शासन-प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
स्वागत करने वालों में राज्य सभा सदस्य, सांसद, महापौर और विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी शामिल रहे। सभी ने रक्षा मंत्री के इस संक्षिप्त प्रवास पर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।















