Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
27 Aug, 2026

नोएडा में थार सवार युवकों पर छेड़छाड़ और धमकी का आरोप

नोएडा में स्कूटी सवार दो बहनों से छेड़छाड़ और पिस्टल दिखाकर धमकाने के मामले में पुलिस जांच कर रही है।

नोएडा, 27 अगस्त।

नोएडा में थार जीप सवार युवकों पर दो बहनों के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर पिस्टल दिखाकर धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-24 थाना पुलिस के अनुसार, एक युवती ने गुरुवार सुबह शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि बुधवार देर रात करीब एक बजे वह अपनी बहन के साथ स्कूटी से सेक्टर-52 के पास से जा रही थी।

पीड़िता के मुताबिक, इसी दौरान काले रंग की थार जीप में आए कुछ युवकों ने उनकी स्कूटी को ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया और अश्लील हरकतें करने लगे।

युवतियों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपितों ने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों बहनें किसी तरह वहां से स्कूटी तेज चलाकर निकल गईं और अपनी जान बचाई।

पीड़िता ने बताया कि वह सेक्टर-73 से अपना सामान लेकर सेक्टर-52 स्थित नए घर जा रही थी। उसके माता-पिता कार से सामान लेकर आगे चल रहे थे, जबकि वह अपनी बहन के साथ स्कूटी से पीछे आ रही थी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की तलाश की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़