प्रयागराज, 27 अगस्त।
उत्तर प्रदेश में मानसून का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का नया पूर्वानुमान जारी किया है।
प्रयागराज और वाराणसी समेत दर्जनों जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा कुछ खास इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है।
खराब मौसम और आकाशीय बिजली की आशंका को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेषकर खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने की हिदायत दी गई है।















