Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अंतरराष्ट्रीय संबंध
27 Aug, 2026

नेपाल बाढ़ के बाद रायपुर की युवती लापता, तलाश में जुटी सरकार

नेपाल में आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद रायपुर की मोनिका यादव के लापता होने पर राज्य सरकार ने तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

रायपुर, 27 अगस्त।

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की एक युवती के लापता होने की जानकारी सामने आई है। महादेव घाट थाना डी.डी. नगर क्षेत्र की रहने वाली मोनिका यादव 22 अगस्त से नेपाल प्रवास पर थीं। आपदा के बाद से उनका परिजनों से संपर्क टूट गया है।

रायपुर जिला प्रशासन ने गुरुवार को बताया कि मोनिका यादव के लापता होने की सूचना मिलते ही राज्य सरकार सक्रिय हो गई है। सरकार संबंधित अधिकारियों और केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर युवती की तलाश और सुरक्षित वापसी के प्रयास कर रही है।

प्रशासन ने बताया कि नेपाल में फंसे या वहां रह रहे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की जानकारी जुटाई जा रही है। इस संबंध में सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

राज्य सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि नेपाल गए या वहां रह रहे प्रदेश के किसी भी व्यक्ति के संबंध में यदि कोई जानकारी उपलब्ध हो तो तत्काल प्रशासन को साझा करें, ताकि आवश्यक मदद पहुंचाई जा सके।

नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य सरकार ने सभी जिलों से नेपाल गए नागरिकों की जानकारी एकत्र करना शुरू कर दिया है। प्रशासन प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों की सहायता के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़