Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
27 Aug, 2026

मध्य प्रदेश : पूर्व क्षेत्र विद्युत कंपनी ने 160 अनुकंपा कर्मियों को किया नियमित

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अनुकंपा संविदा पर कार्यरत 160 कर्मचारियों को नियमित नियुक्ति देकर कर्मचारी कल्याण की दिशा में कदम उठाया है।

भोपाल, 27 अगस्त।

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अनुकंपा आधार पर संविदा पदों पर कार्यरत 160 कर्मचारियों को नियमित नियुक्ति प्रदान की है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इसे कर्मचारी कल्याण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

ऊर्जा मंत्री ने गुरुवार को जानकारी देते हुए नियमित हुए सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी कर्मचारी पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत बनाने में योगदान देंगे।

कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक के अनुसार, दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति नीति-2018 और संशोधित नीति-2023 के तहत संविदा पदों पर नियुक्त किया गया था। अब वर्ष 2026 की योजना के अंतर्गत पात्र संविदा कर्मचारियों को समकक्ष नियमित पदों पर नियुक्ति दी गई है।

नियमित किए गए 160 कर्मचारियों में कार्यालय सहायक श्रेणी-3 प्रशिक्षु के 159 कर्मचारी और लाइन परिचारक प्रशिक्षु का एक कर्मचारी शामिल है। कंपनी ने सभी कर्मचारियों को नियमित नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।

नियमित नियुक्ति पाने वालों में अनारक्षित वर्ग के 52, अन्य पिछड़ा वर्ग के 78, अनुसूचित जाति वर्ग के 19 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 11 कर्मचारी शामिल हैं।

इससे पहले मध्य प्रदेश ट्रांसमिशन कंपनी ने भी 43 अनुकंपा कर्मियों को नियमित नियुक्ति दी थी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़