नई दिल्ली, 27 अगस्त।
घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। शुरुआती पलों में लिवाली के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी ऊपर चढ़े थे।
हालांकि बाजार में यह तेजी ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। ऊपरी स्तरों पर बिकवाली का दबाव बनने से दोनों प्रमुख सूचकांकों की चाल पलट गई।
शुरुआती एक घंटे का कारोबार पूरा होने के बाद बाजार लाल निशान में फिसल गया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हल्की कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे।
कारोबार के दौरान अधिकांश शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया। आधे से ज्यादा सक्रिय शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए।
कोटक महिंद्रा और टेक महिंद्रा जैसे दिग्गज शेयर बढ़त पर रहे। वहीं श्रीराम फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में कमजोरी दर्ज की गई।















