लखनऊ, 27 अगस्त।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि आगामी चुनावों में जनता इस पार्टी को पूरी तरह खारिज कर देगी।
उप मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि इन सभी के चेहरे अलग हैं लेकिन इनकी राजनीतिक कार्यशैली और खोखले वादे एक जैसे ही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि जनता ने अन्य राज्यों में भी ऐसे दलों को नकार दिया है और अब उत्तर प्रदेश में भी सपा का यही हस्र होने वाला है।
अपने बयान में उन्होंने पिछली सरकारों के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि जनता उस दौर के हालात को भूली नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी नेता केवल फर्जी वादों के सहारे राजनीति कर रहे हैं।















