Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
27 Aug, 2026

मोबाइल के लिए बेटे ने नदी में लगाई छलांग, बचाने कूदे पिता दोनों सुरक्षित

दमोह में मोबाइल फोन की मांग पूरी नहीं होने से नाराज युवक ने 30 फीट ऊंचे पुल से नदी में छलांग लगा दी, जिसे बचाने कूदे पिता समेत दोनों को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

दमोह, 27 अगस्त।

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मोबाइल फोन दिलाने की मांग को लेकर एक युवक ने सुनार नदी पर बने करीब 30 फीट ऊंचे पुल से छलांग लगा दी। बेटे को नदी में कूदता देख पिता भी उसे बचाने के लिए पानी में उतर गए। दोनों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने नाव की मदद से नदी में पहुंचकर पिता-पुत्र को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना गुरुवार सुबह देहात थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ की है।

जानकारी के अनुसार, द्वारिका यादव के बेटे अंकित यादव ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मोबाइल फोन को लेकर हुई कहासुनी के बाद पुल से नदी में छलांग लगा दी। बेटे को नदी में कूदते देख पिता द्वारिका ने भी बिना समय गंवाए उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी।

द्वारिका को तैरना आता था। उन्होंने पानी में अंकित को पकड़ लिया और दोनों बहते हुए पुल के पिलर के पास पहुंच गए। इसी दौरान पुल के आसपास मौजूद लोगों ने पिता-पुत्र को नदी में संघर्ष करते हुए देखा और तुरंत मदद के लिए आगे आए।

स्थानीय लोगों ने नाव की सहायता से नदी में पहुंचकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और बाद में पिता-पुत्र को घर भेज दिया। समय पर मिले स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों की जान बच सकी।

मोबाइल गुम होने के बाद मांगा था नया फोन

पूछताछ में अंकित ने बताया कि उसका मोबाइल फोन खो गया था। उसने पिता से नया मोबाइल दिलाने की मांग की थी, लेकिन द्वारिका ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया। इसी नाराजगी में वह सुनार नदी के पुल पर पहुंच गया।

बताया गया कि पिता भी उसके पीछे वहां पहुंच गए थे। पुल पर मोबाइल को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई। पिता द्वारा दोबारा मोबाइल दिलाने से मना करने पर अंकित ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। बेटे को बचाने के लिए पिता भी तुरंत नदी में कूद गए।

द्वारिका यादव ने बताया कि उन्होंने बेटे को नदी में कूदते देखा तो उसे बचाने के लिए पानी में उतर गए। उन्होंने अंकित को पकड़ लिया और दोनों पुल के पिलर के पास पहुंच गए थे।

बेटे को गोद लिया था द्वारिका ने

बताया गया है कि द्वारिका यादव मजदूरी करते हैं और पहले ऑटो चलाने का काम भी करते थे। उनकी कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने अंकित को गोद लिया था।

प्रत्यक्षदर्शी शहजाद ने बताया कि पिता-पुत्र को नदी में संघर्ष करते देखकर उन्होंने आसपास मौजूद लोगों और पुल से गुजर रहे राहगीरों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। समय पर प्रयास होने से दोनों को सुरक्षित बचा लिया गया।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़