Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
27 Aug, 2026

स्वस्थ बहन और बेटी से ही सशक्त परिवार बनेगा: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रक्षाबंधन पर महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं सम्मान को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

भोपाल, 27 अगस्त।

रक्षाबंधन के अवसर पर मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं सम्मान को प्राथमिकता देने का आह्वान किया है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीय रिश्ते का पर्व है। यह त्योहार परिवार और समाज में प्रेम, सम्मान, संवेदनशीलता तथा सहयोग की भावना को मजबूत करता है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त बहनें एवं बेटियां परिवार और समाज की खुशहाली के लिए जरूरी हैं। रक्षाबंधन पर सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सम्मान को सर्वोच्च महत्व दिया जाएगा।

राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, समय पर उपचार, पोषण और स्वास्थ्य जागरूकता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ बहन और स्वस्थ बेटी ही सशक्त परिवार एवं स्वस्थ समाज की नींव हैं। रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने के साथ महिलाओं और बालिकाओं के प्रति जिम्मेदारियों का भी स्मरण कराता है।

उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से रक्षाबंधन का त्योहार प्रेम, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाने की अपील करते हुए सभी के सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़