Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
27 Aug, 2026

खेल मेडल से आगे बढ़कर जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया कार्यक्रम में युवाओं को खेलों से जुड़ने और स्वस्थ समाज निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।

रांची, 27 अगस्त।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि खेलों का उद्देश्य केवल पदक जीतना नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास और उसे जिम्मेदार नागरिक बनाने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी की सफलता से परिवार, संस्थान, राज्य और देश को वैश्विक पहचान मिलती है, जिसका लाभ आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचता है।

प्रधानमंत्री गुरुवार को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रांची में आयोजित ‘खेलो इंडिया: खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। उन्होंने युवाओं से खेलों से जुड़ने का आह्वान करते हुए खेलों के विस्तार और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आने वाले वर्षों में ओलंपिक जैसे बड़े आयोजनों की मेजबानी की दिशा में तैयारी कर रहा है। इसके लिए युवाओं को पारंपरिक खेलों के साथ-साथ वॉटर और विंटर स्पोर्ट्स जैसे क्षेत्रों में भी आगे बढ़ना होगा। भारत के पास इन खेलों के लिए अनुकूल भौगोलिक और जनसांख्यिकी परिस्थितियां उपलब्ध हैं।

उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में खेलों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि खेल और बेहतर जीवनशैली को अपनाकर युवा स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि टैलेंट हंट योजना के माध्यम से 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कार्यक्रम की शुरुआत में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि यह संवाद देशभर की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने और मजबूत खेल व्यवस्था विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में देश के 5 हजार से अधिक संस्थानों से 10 लाख से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया। आईआईएम रांची में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, आईआईएम रांची के निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव, माई भारत की राज्य निदेशक ललिता कुमारी और यूथ आइकन डॉ. गौरव अग्रवाल मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और आईआईएम रांची के विद्यार्थियों से संवाद किया। इसमें अंतरराष्ट्रीय लॉन बॉल खिलाड़ी दिनेश कुमार, राष्ट्रीय तीरंदाज नेहा नाग, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी आयुषी कदू और राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी श्रीजीत शिवडेकर शामिल हुए।

खिलाड़ियों ने खेल अकादमियों के प्रचार-प्रसार और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए खेल हस्तियों को प्रेरणा स्रोत बनाने की जरूरत बताई।

कार्यक्रम के बाद युवाओं से भारत में खेलों को आगे बढ़ाने के संबंध में सुझाव लिए गए। आईआईएम रांची के विद्यार्थियों ने खेल सुविधाओं के विकास और विस्तार को लेकर अपने विचार रखे। अंत में सभी प्रतिभागियों को सामूहिक नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़