Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
28 Aug, 2026

अररिया में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 106.5 किलो गांजा जब्त

एसएसबी की 56वीं बटालियन की टीमों ने तीन स्थानों पर कार्रवाई कर कुल 106.5 किलो गांजा बरामद किया और इसे संबंधित थानों को सौंप दिया।

अररिया, 28 अगस्त।

सशस्त्र सीमा बल की 56वीं बटालियन की तीन अलग-अलग बाह्य सीमा चौकी टीमों ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 106.5 किलो गांजा बरामद किया। यह जानकारी एसएसबी 56वीं बटालियन मुख्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

बाह्य सीमा चौकी कुशमाहा की टीम ने टिकरा टोला वार्ड संख्या एक में सीमा स्तंभ संख्या 176/1 के पास भारत की ओर करीब एक किलोमीटर दूरी पर 32.5 किलो गांजा बरामद किया। गांजा नेपाल से भारत लाया जा रहा था। इसे एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त विशेष गश्त टीम ने जब्त किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद जब्त गांजा जोगबनी थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

एच समवाय घुरना के कार्यक्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 192 के पास भारत की ओर करीब 400 मीटर की दूरी पर एसएसबी टीम ने 55 किलो गांजा बरामद किया। जब्त किए गए गांजे को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद घुरना थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

आई समवाय फुलकाहा की टीम ने मानिकपुर वार्ड संख्या आठ में सीमा स्तंभ संख्या 189/3 के पास भारत की ओर करीब 100 मीटर की दूरी पर कार्रवाई करते हुए 29 किलो गांजा बरामद किया।

सड़क किनारे गांजे को संदिग्ध तरीके से छिपाकर रखा गया था। पटुआ के कचरे के नीचे दो सफेद बोरियों में 29 किलो गांजा मिला। आवश्यक कार्रवाई के बाद जब्त गांजे को फुलकाहा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़