Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
नेपाल
28 Aug, 2026

नेपाल में तबाही पर चीन का दावा, ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़

नेपाल में आई बाढ़ को लेकर चीन ने दावा किया है कि ऊंचाई वाले क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने से आपदा आई, वहीं चीन से पूर्व सूचना नहीं मिलने को लेकर नेपाल में नाराजगी है।

काठमांडू, 28 अगस्त।

नेपाल में आई मौजूदा आपदा को लेकर चीन के विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि ऊंचाई वाले क्षेत्र में स्थित एक ग्लेशियर टूटने के कारण यह स्थिति बनी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चीन के केरूंग और नेपाल में आई बाढ़ से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए यह जानकारी दी।

लिन जियान के अनुसार, चीन और नेपाल के विशेषज्ञों तथा संबंधित आधिकारिक संस्थानों ने घटना के कारणों का प्रारंभिक आकलन किया है। इस आकलन में नेपाल के ऊंचाई वाले क्षेत्र में मौजूद एक ग्लेशियर के टूटने को आपदा की वजह बताया गया है।

दुनिया भर के मीडिया में चीन को जिम्मेदार ठहराए जाने के बाद बीजिंग की ओर से सफाई दी गई है। नेपाल में इस बात को लेकर नाराजगी है कि चीन की ओर से समय रहते सूचना नहीं दिए जाने के कारण इतनी बड़ी क्षति हुई।

अब तक सामने आए प्रमाणों के आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि बाढ़ चीन के नियंत्रण वाले तिब्बत क्षेत्र की ओर से आई। नेपाल के रसुवा के ऊपर चीन का केरूंग क्षेत्र स्थित है और इसी दिशा से बाढ़ का पानी नेपाल की तरफ आया। हालांकि, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आपदा की वजह नेपाल में स्थित ग्लेशियर के टूटने को बताया है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़