नई दिल्ली, 28 अगस्त।
रक्षा बंधन के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नई दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें राखी बांधी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्नेह, विश्वास और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया।
राखी बंधवाने के बाद नितिन नवीन ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि राखी विश्वास और स्नेह का पवित्र धागा है। उन्होंने अपने आवास पर पहुंचकर राखी बांधने वाली सभी कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।















