Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
28 Aug, 2026

रीवा में उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बहनों से बंधवाई राखी, बोले- स्नेह ही देश की ताकत

रीवा के सर्किट हाउस में रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में बहनों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को राखी बांधी और उन्होंने महिलाओं के सम्मान, स्वास्थ्य व सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने का संकल्प दिलाया।

रीवा, 28 अगस्त।

रीवा के सर्किट हाउस में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की मौजूदगी में जिलेभर से बड़ी संख्या में बहनों ने पहुंचकर उन्हें तिलक लगाया और रक्षा सूत्र बांधा। विभिन्न धर्मों और सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने उप मुख्यमंत्री को स्नेह और आशीर्वाद दिया तथा उनके दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। कार्यक्रम स्थल पर पूरे समय उत्सव जैसा माहौल रहा।

बहनों से राखी बंधवाने के बाद उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बहनों का स्नेह और आशीर्वाद ही देश की वास्तविक ताकत है। उनके अनुसार रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और नारी सम्मान की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है।

उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने सभी बहनों के सुखद और सुरक्षित भविष्य के साथ उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

राजेंद्र शुक्ल ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बहनों और बेटियों का स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त होना परिवार तथा समाज की खुशहाली के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सभी को महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीनानाथ वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने भी बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़