Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
दिल्ली-एनसीआर
28 Aug, 2026

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 3 घंटे में 3 हादसे, 3 की मौत; 25 घायल

दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तीन घंटे के भीतर तीन हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए।

दौसा, 28 अगस्त।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को करीब तीन घंटे के दौरान लगभग 30 किलोमीटर के दायरे में तीन अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इन दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हुए हैं। पहला हादसा स्लीपर बस के ट्रक से टकराने का था, जिसमें बस चालक की जान चली गई और 21 यात्री घायल हुए। इसके बाद तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई। तीसरी दुर्घटना में कार सवार चार लोग घायल हुए हैं।

पहली दुर्घटना कोलवा थाना क्षेत्र में गुड़लिया गांव के पास हुई। माईमाई ट्रैवल्स की स्लीपर बस अहमदाबाद से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान बस आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा और चालक केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और कई यात्री घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

सूचना मिलने के बाद कोलवा और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। कई एंबुलेंस की सहायता से घायलों को दौसा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे में बस चालक सुरेंद्र सिंह राजपूत (46), निवासी सत्यनारायण नगर अमरेवाड़ी, अहमदाबाद की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को क्रेन की मदद से एक्सप्रेसवे से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

एक्सप्रेसवे देखने खड़े युवकों को ट्रक ने कुचला

दूसरी दुर्घटना करीब तीन घंटे बाद नांगल राजावतान थाना क्षेत्र के चूड़ियावास गांव के पास हुई। यहां चूड़ियावास निवासी साहिल मीणा (16) और जयपुर के बांसखोह क्षेत्र के उगास निवासी महेंद्र मीणा (22) एक्सप्रेसवे देखने के लिए रेलिंग के पास खड़े थे। इसी दौरान दौसा से लालसोट की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी।

टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। परिजन दोनों को दौसा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों के ममेरे भाई होने की जानकारी सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

तीसरे हादसे में कार सवार चार घायल

इसी अवधि में सदर थाना क्षेत्र के एक्सप्रेसवे चैनल नंबर 161 के पास तीसरी दुर्घटना हुई। यहां एक कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में जयपुर के चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान हरमाड़ा निवासी लोकेश सिंह (25), कालवाड़ रोड निवासी पीयूष अग्रवाल (27), वैशाली नगर निवासी रुचिर व्यास (25) और श्याम नगर के लक्ष्मण नगर निवासी विनीत वर्मा (43) के रूप में हुई है। चारों को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

लगातार तीन हादसों से मचा हड़कंप

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कुछ ही घंटों में तीन दुर्घटनाएं होने से पुलिस और प्रशासन में भी हलचल बढ़ गई। करीब 30 किलोमीटर के क्षेत्र में हुई इन घटनाओं में स्लीपर बस चालक और दो ममेरे भाइयों की मौत हुई, जबकि 25 लोग घायल हुए। पुलिस तीनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है। दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाने के साथ फरार वाहन चालकों की तलाश भी जारी है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़