Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
पश्चिम बंगाल
29 Aug, 2026

मालदा मेडिकल कॉलेज में बच्चों की लगातार मौतों से हड़कंप, विशेषज्ञों की टीम ने किया दौरा

मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नवजात बच्चों की लगातार हो रही मौतों के कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम ने अस्पताल का दौरा कर समीक्षा की है।

मालदा, 29 अगस्त।

पश्चिम बंगाल के मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नवजात शिशुओं की मौत के आंकड़ों ने स्वास्थ्य महकमे की नींद उड़ा दी है। इस साल अगस्त माह में ही अब तक तिरासी बच्चे दम तोड़ चुके हैं, जबकि जुलाई में भी सतहत्तर से अधिक मौतें दर्ज की गई थीं।

पिछले वर्षों पर नजर डालें तो अगस्त दो हजार चौबीस में छानबे और दो हजार पच्चीस में सौ बच्चों की मौत हुई थी। हालात का जायजा लेने के लिए स्वास्थ्य भवन, मुर्शिदाबाद और एसएसकेएम अस्पताल के विशेषज्ञों की एक विशेष टीम ने शनिवार को अस्पताल का दौरा किया।

अस्पताल पर मरीजों का भारी दबाव इसकी मुख्य वजह बताई जा रही है क्योंकि बिहार, झारखंड, पड़ोसी जिलों और यहां तक कि बांग्लादेश से भी गंभीर रूप से बीमार बच्चे इलाज के लिए यहां लाए जाते हैं।

अधीक्षक प्रसेनजीत बर ने बताया कि अधिकतर बच्चे बेहद नाजुक हालत में रेफर होकर आते हैं और सीमित संसाधनों के बीच सभी की जान बचाना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़