मेंढर, 29 अगस्त।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित अग्रिम इलाकों में बीती देर शाम पाकिस्तान की तरफ से आए एक ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि देखी गई, जिसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं।
मेंढर सेक्टर के बालाकोट इलाके के बहरूती गांव के आसमान में मंडराने के बाद यह ड्रोन सीमा से सटे मंगलनार और दाब्रोते क्षेत्र की दिशा में आगे बढ़ते हुए वापस पाकिस्तान की सीमा में लौट गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सेना के जवानों ने आज सुबह से ही पूरे इलाके को घेरकर एक व्यापक तलाशी अभियान छेड़ दिया है ताकि यह जांचा जा सके कि कहीं कोई संदिग्ध वस्तु तो नहीं गिराई गई है।
अधिकारियों का कहना है कि सरहद पर सुरक्षा व्यवस्था को अत्यधिक कड़ा कर दिया गया है और इस इलाके में फिलहाल सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।














