लखनऊ, 29 अगस्त।
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पचास हजार रुपये के इनामी बदमाश को लखनऊ से धर दबोचा है।
एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही ने बताया कि शुक्रवार देर रात टीम को कैसरबाग कोतवाली क्षेत्र में खास सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने ग्लोब पार्क के पास से वांछित अपराधी प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से आजमगढ़ जिले के कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से दूर था।
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह लगातार छिपकर रह रहा था।
लखनऊ में वह किसी शख्स से मुलाकात करने के इरादे से पहुंचा था जहां मुखबिर की सटीक सूचना पर उसे दबोच लिया गया।














