Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
29 Aug, 2026

कोरबा में व्यापारी का शव घर में फंदे पर मिला, कारणों की जांच जारी

कोरबा के मोतीसागर पारा क्षेत्र में भजिया-बड़ा बेचकर परिवार चलाने वाले 40 वर्षीय व्यापारी का शव घर में फंदे पर मिला, जिसके बाद पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

कोरबा, 29 अगस्त।

जिले के मोतीसागर पारा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक व्यापारी का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान 40 वर्षीय जगमोहन केंवट के रूप में हुई है। वह भजिया-बड़ा बेचकर अपनी पत्नी और दो बच्चों का भरण-पोषण करते थे।

शनिवार सुबह परिजनों ने जगमोहन को कमरे में पंखे से कपड़े के सहारे लटका हुआ देखा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और वहां भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाने के बाद पंचनामा कार्रवाई की और परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और जगमोहन ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी परिजन भी नहीं दे सके हैं।

कोतवाली पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस पारिवारिक विवाद, आर्थिक परेशानी अथवा किसी अन्य कारण की संभावना को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़