Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अंतरराष्ट्रीय संबंध
29 Aug, 2026

उज्बेक युवाओं ने हिंदी में किया मोदी का स्वागत, प्रधानमंत्री ने जताई खुशी

उज्बेकिस्तान दौरे से पहले ताशकंद के युवाओं द्वारा हिंदी में किए गए स्वागत का वीडियो साझा कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके उत्साह और हिंदी के प्रति लगाव की सराहना की।

नई दिल्ली, 29 अगस्त।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उज्बेकिस्तान दौरे से पहले वहां के युवाओं द्वारा हिंदी में किए गए अपने स्वागत पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच पर उज्बेक युवाओं का एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि उनकी भावनाओं को हिंदी में इतने सुंदर ढंग से व्यक्त करते देखना उनके लिए विशेष खुशी का विषय है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उज्बेकिस्तान की यात्रा आरंभ होने से पहले वहां के युवा मित्रों का उत्साह देखकर उन्हें बेहद प्रसन्नता हुई। उन्होंने इस प्रयास की खास बात बताते हुए कहा कि युवाओं ने अपना संदेश हिंदी भाषा में दिया और उनकी हिंदी भी प्रभावशाली थी।

साझा किए गए वीडियो में ताशकंद के कई छात्र बारी-बारी से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते दिखाई दिए। युवाओं ने भारत की संस्कृति के प्रति अपनी रुचि व्यक्त करने के साथ भारत और उज्बेकिस्तान के बीच लंबे समय से बने मैत्रीपूर्ण संबंधों का भी उल्लेख किया।

वीडियो में एक छात्र ने कहा कि ताशकंद प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहा है। वहीं एक अन्य छात्र ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि ताशकंद की धरती प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उत्सुक है और लोग उनसे मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

एक छात्रा ने बताया कि वह हिंदी सीख रही है और भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित है। उसने प्रधानमंत्री का ताशकंद आने पर स्वागत करते हुए उनसे मिलने की उत्सुकता जताई। अन्य छात्र ने भी भारत और उज्बेकिस्तान की मित्रता को विशेष बताते हुए प्रधानमंत्री के जल्द राजधानी पहुंचने की उम्मीद व्यक्त की।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़