Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
29 Aug, 2026

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल परिसरों का निरीक्षण, सीहोर में मुख्यमंत्री कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा

राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रमुख सचिव ने सीहोर के खेल परिसरों और खिलाड़ियों की सुविधाओं की समीक्षा की, वहीं कान्या खेड़ी परियोजना तथा तीन सितंबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री कार्यक्रम की तैयारियों का भी निरीक्षण किया गया।

सीहोर, 29 अगस्त।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव संजीव सिंह ने शनिवार को सीहोर जिले का दौरा कर खेल गतिविधियों और उपलब्ध खेल सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिले में संचालित प्रशिक्षण केंद्रों, खेल आयोजनों तथा तैयार और निर्माणाधीन खेल अधोसंरचनाओं की स्थिति का निरीक्षण किया।

प्रमुख सचिव ने चर्च ग्राउंड स्थित फुटबॉल स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम, बैडमिंटन हॉल और वेटलिफ्टिंग हॉल सहित विभिन्न खेल परिसरों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और खेल व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर प्रमुख सचिव संजीव सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने खिलाड़ियों और खेल विभाग से जुड़े अधिकारियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जिले में खेल गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

प्रमुख सचिव ने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम किया जाना चाहिए। इस अवसर पर तहसीलदार अमित सिंह, संभागीय अधिकारी रुबिका दीवान सहित खेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

इधर, जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव संदीप यादव ने शनिवार को कान्या खेड़ी परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना स्थल पर पहुंचकर चल रहे विभिन्न कार्यों और गतिविधियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों से परियोजना की प्रगति और वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

संदीप यादव ने परियोजना से जुड़े कार्य तय समय-सीमा में पूरे करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण और अन्य कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही परियोजना से संबंधित व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

वहीं, तीन सितंबर को बढ़िया खेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शनिवार को कलेक्टर बालागुरु के. और पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

कलेक्टर और एसपी ने मंच, बैठक व्यवस्था, आवागमन, पार्किंग, सुरक्षा तथा अन्य जरूरी प्रबंधों की समीक्षा की। अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेकर सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय में पूरी करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान एएसपी प्रशांत चौबे, एसडीएम तन्मय वर्मा और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़