Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
प्रशासनिक खबरें
29 Aug, 2026

घुमंतू समाज को मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: राजेंद्र शुक्ल

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अखिल भारतीय घुमंतू कार्य सम्मेलन में अधिकारियों को घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू परिवारों के सर्वेक्षण, प्रमाण पत्र, आवास और कल्याण योजनाओं पर प्राथमिकता से कार्रवाई के निर्देश दिए।

भोपाल, 29 अगस्त।

विमुक्त, अर्ध-विमुक्त और घुमंतू समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना मध्य प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शनिवार को कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में घुमंतू विभाग रीवा द्वारा आयोजित अखिल भारतीय घुमंतू कार्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि भारत के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में घुमंतू समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुगलों के विरुद्ध हुए संघर्षों में भी इस समाज ने योद्धाओं के पीछे मजबूती से खड़े रहकर अपनी भूमिका निभाई।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन का उल्लेख करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाए बिना विकास का लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने अधिकारियों को घुमंतू और अर्ध-घुमंतू परिवारों का पारदर्शी सर्वेक्षण और जनगणना प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने पात्र नागरिकों को शिविरों के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने, भूमिहीन परिवारों को आवास के लिए पट्टे देने और प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के अंतर्गत पक्के मकानों की स्वीकृति पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि भोपाल स्थित मंत्रालय और जिला स्तर की नियमित समीक्षा बैठकों में घुमंतू समाज के कल्याण संबंधी कार्यों की वे स्वयं निगरानी करेंगे।

शुक्ल ने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों तक नल से जल पहुंचना और रीवा में टाटा कैंसर अस्पताल मुंबई की तर्ज पर कैंसर अस्पताल का निर्माण देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि 21वीं सदी भारत की होगी और वैश्विक अशांति के बीच भारत का आर्थिक एवं सांस्कृतिक महाशक्ति के रूप में उभरना विश्व कल्याण के लिए आवश्यक है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पंक्तियों “आओ जलाएं दीप वहां, जहां अभी भी अंधेरा है” का उल्लेख करते हुए उन्होंने वंचित वर्गों के उत्थान का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

सम्मेलन में मनगवां विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति, पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह, वरिष्ठ सामाजिक विचारक एवं संगठन के प्रमुख प्रतिनिधि हरिनारायण, विभाग प्रचारक नाथू और दुर्गा लाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में घुमंतू समाज के नागरिक मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़