Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
दिल्ली-एनसीआर
29 Aug, 2026

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी हुई महंगी, आईजीएल ने बढ़ाई कीमतें

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने पश्चिम एशिया संकट के कारण आयातित गैस के दाम बढ़ने का हवाला देते हुए दिल्ली और आसपास के शहरों में सीएनजी की कीमतों में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है।

नई दिल्ली, 29 अगस्त।

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में वाहन चालकों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है जहां सीएनजी के दामों में बड़ा इजाफा हुआ है।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने संपीड़ित प्राकृतिक गैस की कीमतों में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है।

इस संशोधन के बाद अब दिल्ली वासियों को एक किलो सीएनजी के लिए 86.98 रुपये चुकाने होंगे।

यह नई बढ़ी हुई दरें आज शनिवार सुबह छह बजे से पूरे क्षेत्र में प्रभावी हो चुकी हैं।

इससे पहले राजधानी में सीएनजी का खुदरा भाव 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहा था।

सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि नोएडा और गाजियाबाद जैसे पड़ोसी शहरों में भी अब नया रेट 95.59 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मेरठ और शामली में ईंधन का नया दाम 95.47 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

हरियाणा के गुरुग्राम में इसकी कीमत बढ़कर 92.01 रुपये और रेवाड़ी में 91.59 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है।

आईजीएल ने स्पष्ट किया है कि गैस के लिए जरूरी एलएनजी का बड़ा हिस्सा आयात होता है जिसकी लागत पश्चिम एशिया के संकट के बाद से उछली है।

खास बात यह है कि इस साल सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी का यह पांचवां मौका सामने आया है।

इससे पहले कंपनी ने मात्र दस दिन के भीतर चार अलग-अलग चरणों में कुल छह रुपये प्रति किलो की वृद्धि की थी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़