Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अंतरराष्ट्रीय संबंध
31 Aug, 2026

दम्माम-दिल्ली एयर इंडिया उड़ान में बम धमकी, अहमदाबाद में आपात लैंडिंग

दम्माम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान को बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद में सुरक्षित उतारकर सभी 32 यात्रियों को बाहर निकाला गया और विमान की गहन जांच शुरू की गई।

अहमदाबाद, 31 अगस्त।

सऊदी अरब के दम्माम से नई दिल्ली जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान में बम होने की धमकी मिलने के बाद विमान को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। घटना के बाद हवाई अड्डे पर सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं।

धमकी की सूचना मिलते ही विमान का मार्ग बदलकर उसे अहमदाबाद भेजा गया। विमान सुरक्षित उतरने के बाद उसे अलग सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया गया। इसके बाद उसमें सवार सभी 32 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और विशेष बसों से टर्मिनल-2 पहुंचाया गया।

सूचना मिलते ही हवाई अड्डा प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। मौके पर अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बम निरोधक एवं जांच दल पहुंच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की गहन तलाशी लेने के साथ यात्रियों के सामान और कार्गो क्षेत्र की भी जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक विमान के शौचालय में क्रू सदस्य को कागज का एक टुकड़ा मिला था, जिस पर बम लिखा हुआ था। इस सूचना के सामने आते ही सुरक्षा मानकों के अनुसार तत्काल कार्रवाई की गई और विमान को आपात स्थिति में अहमदाबाद उतारने का निर्णय लिया गया।

प्रारंभिक तलाशी के दौरान विमान से कोई अन्य संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। इसके बावजूद मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की जांच कर रही हैं। धमकी किसने दी और इसके पीछे क्या उद्देश्य था, इसका पता लगाने के लिए साइबर सेल की सहायता भी ली जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से टर्मिनल-2 में रखा गया है। विमान की विस्तृत जांच जारी है और घटना के बाद पूरे हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़