Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
31 Aug, 2026

सिंधिया का शिवपुरी में तीन दिनी दौरा, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमि पूजन

ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय शिवपुरी दौरे में शिवपुरी, कोलारस और पिछोर क्षेत्र के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमि पूजन और निरीक्षण करेंगे।

शिवपुरी, 31 अगस्त।

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार से शिवपुरी जिले के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे शिवपुरी, कोलारस और पिछोर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करने के साथ स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिंधिया सुबह 11.30 बजे ग्राम अछरौनी पहुंचेंगे। यहां वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अछरौनी और ग्राम चमरौआ के सब-स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद बामौरकलां पहुंचकर नवनिर्मित उप तहसील बामौरकलां तथा ग्राम पिपरा के सब-स्टेशन का शुभारंभ करेंगे।

इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री खनियांधाना में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे ग्राम धपौरा से तेरई रोड और ग्राम भगारी से रामपुरा-टपरन रोड के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे।

शिवपुरी पहुंचने के बाद सिंधिया हवाई पट्टी, पीएसक्यू लाइन, यादव मोहल्ला, बड़ा बाजार, झांसी तिराहा और पोहरी रोड क्षेत्र के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद होटल पी.एस. रेसीडेंसी में आयोजित कैट ग्वालियर-चंबल संभागीय व्यापार एवं उद्योग सम्मेलन में भाग लेंगे।

एक सितंबर को सिंधिया पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप 50 सीटर अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास और नगर पालिका की विभिन्न सड़कों के कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद वे नव-विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशन शिवपुरी का दौरा करेंगे तथा पोहरी रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण करेंगे।

इसके पश्चात सिंहनिवास और रातौर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तानपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तानपुर और ग्राम सिंहनिवास के सब-स्टेशन का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही शासकीय माध्यमिक स्कूल भवन सिंहनिवास का भूमि पूजन तथा उप तहसील ठर्रा का लोकार्पण भी उनके कार्यक्रम में शामिल है।

ग्राम पाली में सिंधिया पाली-राजगढ़ रोड और कुम्हरौआ से बागरोद रोड वाया पिपरौदा के कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। ग्राम कार्या में हाई स्कूल भवन, ग्राम पंचायत भवन खरई और पड़ोरा चौराहा स्थित आरसीसी रोड का लोकार्पण करेंगे।

लुकवासा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे बिजरौनी बायपास रोड और दौलतपुर से साईखेड़ा रोड के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद कोलारस में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कोलारस रेलवे स्टेशन पर सिंधिया उज्जैनी एक्सप्रेस 14309/14310 के नए ठहराव का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे टूरिस्ट विलेज शिवपुरी में रात्रि विश्राम करेंगे।

दो सितंबर को केंद्रीय मंत्री सुबह 10 बजे से छत्री रोड, सईसपुरा और राघवेन्द्र नगर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट शिवपुरी में डीवीएमसी अथवा दिशा की बैठक में भाग लेंगे।

दौरे के अंतिम चरण में सिंधिया प्रधान डाकघर शिवपुरी का लोकार्पण करेंगे और ककरवाया में लॉ कॉलेज के पास प्रस्तावित पोस्टल प्रशिक्षण केंद्र का भूमि पूजन करेंगे। स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़