Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
31 Aug, 2026

हेमांग जोशी ने संभाली युवा मोर्चा की कमान, विकसित भारत में युवाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर

डॉ. हेमांग जोशी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालते हुए युवाओं की ऊर्जा को विकसित भारत 2047 के संकल्प और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की प्रतिबद्धता जताई।

नई दिल्ली, 31 अगस्त।

वडोदरा के लोकसभा सांसद डॉ. हेमांग जोशी ने सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में औपचारिक रूप से पदभार संभाल लिया। भाजपा मुख्यालय के एक्सटेंशन कार्यालय में आयोजित समारोह में उन्होंने संगठन की नई जिम्मेदारी ग्रहण की और युवाओं को विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ने की प्रतिबद्धता जताई।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल की उपस्थिति में डॉ. हेमांग जोशी ने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभाला। समारोह में निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या, राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित संगठन के पूर्व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

नई जिम्मेदारी संभालने के बाद डॉ. जोशी ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, वह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी प्रतिबद्धता भी है। उन्होंने कहा कि देशभर के युवा मोर्चा नेतृत्व और जमीनी स्तर पर कार्यरत कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर युवाओं की आकांक्षाओं को समझने तथा उनकी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण की दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने संगठन के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी को मिलकर देश के युवाओं के साथ काम करना है। युवाओं की क्षमता और ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प में योगदान देना संगठन का सामूहिक लक्ष्य रहेगा।

डॉ. हेमांग जोशी ने कहा कि भारत के युवा केवल आने वाले समय के नेतृत्वकर्ता नहीं हैं, बल्कि देश में वर्तमान में हो रहे बदलाव और विकास की प्रक्रिया में भी उनकी सक्रिय तथा निर्णायक भूमिका है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि युवा मोर्चा देश के प्रत्येक हिस्से के युवाओं को विकसित भारत 2047 की परिकल्पना से जोड़ने का काम करेगा।

उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाना, युवाओं की भागीदारी बढ़ाना तथा ऐसे मंच तैयार करना प्राथमिकता होगी, जहां युवा भारतीय अपने विचारों, नवाचार और आकांक्षाओं को सार्थक कार्यों में बदल सकें। युवा शक्ति को देश के विकास और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर काम किया जाएगा।

इस अवसर पर निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि युवा मोर्चा राष्ट्र निर्माण में रचनात्मक भूमिका निभाने के इच्छुक देश के युवाओं के लिए एक बड़ा और जीवंत मंच है। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि ऐसा माध्यम है, जहां युवाओं की ऊर्जा, क्षमता और आकांक्षाओं को सकारात्मक रूप से देश के विकास में लगाया जाता है।

तेजस्वी सूर्या ने कहा कि प्रत्येक युवा भारतीय को मजबूत, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का अवसर मिलना चाहिए। युवा मोर्चा युवाओं को रचनात्मक तरीके से राष्ट्र के साथ जोड़ने और उनकी क्षमता को देशहित में उपयोग करने का महत्वपूर्ण मंच है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. हेमांग जोशी वर्ष 2024 में 33 वर्ष की आयु में वडोदरा से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे। उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र जीवन में महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से हुई, जहां वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

इसके बाद उन्होंने संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालते हुए जमीनी स्तर पर व्यापक कार्य किया। आगे चलकर उन्होंने गुजरात में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी दायित्व निभाया और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में संगठन की कमान संभाल ली है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़