Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
31 Aug, 2026

राजगढ़ में लंबित मामलों पर सख्ती, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

राजगढ़ में समय-सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों और योजनाओं की समीक्षा कर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

राजगढ़, 31 अगस्त।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने सोमवार को समय-सीमा बैठक में विभागवार योजनाओं, लंबित मामलों और शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की। कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने कई अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी पटवारियों और पंचायत सचिवों की ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं। उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले कर्मचारियों का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई की सार्थक एप पर उपस्थिति दर्ज नहीं मिलने पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उद्योग विभाग के दोनों निरीक्षकों द्वारा उद्यम क्रांति योजना के प्रकरण समय पर प्रस्तुत नहीं करने पर वेतन रोकने तथा पशुपालन विभाग के उप संचालक द्वारा बैंक को समय पर प्रकरण नहीं भेजने पर भी वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जर्जर स्कूल भवनों के दोबारा सत्यापन का निर्णय लिया गया। जिला पंचायत सीईओ डॉ. इच्छित गढ़पाले को प्रत्येक जर्जर स्कूल में उपयंत्री के साथ बैठक कर आवश्यक कार्य कराने के निर्देश दिए गए। खिलचीपुर और माचलपुर के उपयंत्रियों द्वारा छात्रावासों का किराया तय नहीं करने पर एक-एक वेतनवृद्धि रोकने की कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी शासकीय विभागों को बिजली बिल समय पर जमा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भुगतान नहीं होने की स्थिति में संबंधित सरकारी भवनों की बिजली आपूर्ति काटी जा सकती है।

महिला एवं बाल विकास विभाग को खराब निजी भवनों में संचालित आंगनवाड़ियों को बेहतर भवनों में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए। सक्षम आंगनवाड़ियों में आरओ, टीवी और बेबी टॉयलेट लगाने के साथ जिले की 16 अप्रारंभ आंगनवाड़ियों का काम जल्द शुरू कराने को कहा गया। पोषण ट्रैकर पर गर्भवती महिलाओं के आंकड़ों का पुनः सत्यापन करने के निर्देश भी दिए गए।

सुठालिया में खिचड़ी-दलिया वितरण की व्यवस्था पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए रिकॉर्ड संधारण और नियमित निगरानी के निर्देश दिए। आगामी मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान तथा कुरावर की तैयारियां पांच दिन में पूरी करने और पूर्व शिविरों से जुड़ी शिकायतों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। खिलचीपुर के वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी केके. जाटव को निलंबन के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़