Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
31 Aug, 2026

विदेशी परिधानों में भी बनी रहे भारत की महक और सुगंध: राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने निफ्ट दीक्षांत समारोह में युवाओं से वैश्विक सोच के साथ भारतीय जड़ों से जुड़े रहने का आह्वान किया।

नई दिल्ली, 31 अगस्त।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र देश की सांस्कृतिक विरासत के साथ करोड़ों लोगों की आजीविका से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि विदेशी ग्राहकों के लिए वस्त्र तैयार करते समय भी उनमें भारत की महक और सुगंध बनी रहनी चाहिए।

राष्ट्रपति सोमवार को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के संयुक्त दीक्षांत समारोह 2026 को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि उनकी सोच वैश्विक हो, लेकिन जड़ें अपनी मिट्टी की विशेषताओं और जीवन मूल्यों से जुड़ी रहनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसे समाज के निर्माण में योगदान देना है, जहां प्रत्येक नागरिक को देश की प्रगति में भागीदारी के उचित अवसर मिलें। विद्यार्थियों के प्रयासों से शिल्पकार अपनी कला की मूल पहचान बनाए रखते हुए उत्पादकता और आय बढ़ा सकें, यही वास्तविक सफलता होगी।

महिला सशक्तीकरण का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि 20 वर्ष पहले इस क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी केवल 20 प्रतिशत थी। आज समारोह में मौजूद लगभग चार हजार विद्यार्थियों में 85 प्रतिशत महिलाएं हैं। उन्होंने इसे विकसित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव बताया।

राष्ट्रपति ने पर्यावरण संरक्षण और चक्रीय अर्थव्यवस्था पर भी जोर दिया। उन्होंने बंगाल की कांथा कढ़ाई और बिहार की सुजनी कला का उल्लेख करते हुए इन्हें पुनर्चक्रण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

उन्होंने कहा कि बची हुई सामग्री को बेकार मानकर फेंकने के बजाय उसे नया स्वरूप, उपयोगिता और मूल्य देना भारतीय परंपरा का महत्वपूर्ण आधार रहा है। विद्यार्थियों से स्थानीय कच्चे माल का उपयोग कर पर्यावरण अनुकूल उत्पादों और वैश्विक ब्रांड विकसित करने की अपील की गई।

वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका को निर्णायक बताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि युवा केवल रोजगार तलाशने वाले न बनें, बल्कि दूसरों के लिए रोजगार के अवसर भी तैयार करें। उन्होंने पारंपरिक बुनकरों और शिल्पकारों की पहचान सुरक्षित रखते हुए उनकी आय और उत्पादकता बढ़ाने में योगदान देने का आह्वान किया।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि युवा केवल फैशन डिजाइन और फैशन शो तक सीमित नहीं हैं, बल्कि 2047 के बदलते भारत के वास्तविक कर्णधार हैं। उन्होंने जीवनभर सीखते रहने, माता-पिता का सम्मान करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की बात कही।

डॉ. कलाम के विचारों का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि सीखने की प्रक्रिया केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि जीवन की अंतिम यात्रा तक चलती है। उन्होंने युवाओं से बड़े सपने देखने, लक्ष्य तय करने, ज्ञान अर्जित करने, मेहनत करने और हार न मानने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का उल्लेख करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य बड़ा रखने, मेहनत को आदत और आत्मविश्वास को अपनी शक्ति बनाने की बात कही। उन्होंने दूसरों से तुलना करने के बजाय प्रतिदिन स्वयं को बेहतर बनाने का प्रयास करने की सलाह दी।

मंत्री ने छात्रों से अकादमिक और जीवन की परीक्षाओं में तनाव से बचने, असफलताओं से सीखने और तकनीक का सही उपयोग कर देश के विकास में योगदान देने को कहा। उन्होंने युवाओं को माता-पिता के त्याग को हमेशा याद रखने और उनका सम्मान करने की सीख भी दी।

उन्होंने कहा कि 2047 के विकसित भारत की जिम्मेदारी आज की युवा पीढ़ी के हाथों में है और सभी को देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए। सभी ने विश्वास जताया कि युवा अपनी सृजनात्मकता, उत्कृष्टता और सेवा भावना से उद्योग जगत की चुनौतियों का सामना करते हुए राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

समारोह में राष्ट्रपति ने विभिन्न परिसरों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। इनमें आशीष कामताप्रसाद मिश्रा को मास्टर ऑफ डिजाइन के लिए गांधीनगर परिसर, देवांश मिश्रा को मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट के लिए भोपाल परिसर और श्वेता मिश्रा को मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के लिए दिल्ली परिसर से सम्मान मिला।

रिया जी. को बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के लिए चेन्नई, राजनकल प्रारंभ प्रवीण को एक्सेसरी डिजाइन के लिए भुवनेश्वर और तानिशी गर्ग को फैशन कम्युनिकेशन के लिए पंचकूला परिसर से सम्मानित किया गया।

प्राची कुल्हारी एस. को फैशन डिजाइन, वर्षिता पी. को निटवेयर डिजाइन के लिए चेन्नई परिसर, इल्मा आमिर को लेदर डिजाइन के लिए दिल्ली परिसर और रौनक राय को टेक्सटाइल डिजाइन के लिए कोलकाता परिसर से स्वर्ण पदक मिला।

कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा सचिव नीलम शमी राव और निफ्ट की महानिदेशक तनु कश्यप सहित विशिष्ट अतिथि, शासी मंडल के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य, विद्वान तथा देशभर के 18 निफ्ट परिसरों के स्नातक विद्यार्थी मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़