त्रिशूली, 31 अगस्त।
भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबी नुवाकोट के त्रिशूली स्थित कृषि विकास बैंक की शाखा से नकदी, सोना-चांदी और अन्य कीमती धातुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 10 भाद्र को आई बाढ़ में कृषि विकास बैंक की त्रिशूली-ढुंगे शाखा जलमग्न हो गई थी। वहां से करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये मूल्य का सोना और लगभग डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद बरामद किया गया है।
बचाव अभियान के दौरान बैंक के महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस ने बताया कि रविवार को लगातार करीब आठ घंटे तक चले प्रयास के बाद नकदी, सोना-चांदी और अन्य महत्वपूर्ण सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।















