Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
प्रशासनिक खबरें
31 Aug, 2026

एसडीएम करेंगे राशन दुकानों का नियमित निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को नोटिस

भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने उचित मूल्य दुकानों के नियमित निरीक्षण, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और बैरसिया में जनविश्वास अभियान शिविर की तैयारियों के निर्देश दिए।

भोपाल, 31 अगस्त।

भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिले के सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों की सुविधा और स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए आवश्यकता पड़ने पर उचित मूल्य दुकानों के स्थान परिवर्तन की कार्रवाई भी की जाए।

सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला शिक्षा अधिकारी को समन्वय स्थापित कर आंगनवाड़ी केंद्रों को निकटवर्ती विद्यालयों में सह-स्थापित करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए कहा।

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया। कोलार तहसील के तहसीलदार और नायब तहसीलदार द्वारा शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण नहीं किए जाने पर दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी शिकायत बिना आवश्यक कार्रवाई के लंबित नहीं रहनी चाहिए और अधिकारी प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के आगामी शिविर को लेकर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने बताया कि अगला शिविर नगर पालिका परिषद बैरसिया में आयोजित होगा। उन्होंने इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिकाधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही कलेक्टर ने ‘उद्यम संवाद’ के आयोजन के लिए स्थानीय व्यापारिक और औद्योगिक संगठनों के साथ समन्वय करने को कहा। इस दौरान व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं, सुझावों तथा उनकी उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में एडीएम सुमित पांडे, पी.सी. शाक्य, प्रकाश नायक, महेंद्र कवचे सहित सभी एसडीएम और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़