Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
क्रिकेट
31 Aug, 2026

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को हराकर जीता डीपीएल 2026 खिताब

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने फाइनल में सेंट्रल दिल्ली किंग्स को सात विकेट से हराकर डीपीएल 2026 की ट्रॉफी जीती।

नई दिल्ली, 31 अगस्त।

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने दमदार बल्लेबाजी के बल पर सेंट्रल दिल्ली किंग्स को सात विकेट से हराकर दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीत लिया। अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार रात खेले गए फाइनल में टीम ने 183 रन का लक्ष्य 18.2 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए अनमोल शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने 42 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए 64 रन बनाए और टीम की जीत की नींव मजबूत की।

अंकित डबास ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले का रुख साउथ दिल्ली की ओर बनाए रखा। उन्होंने 33 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 61 रन बनाए।

कप्तान तेजस्वी दहिया ने 18 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाकर 33 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। एकांश डोभाल ने अंत में तीन गेंदों पर नाबाद सात रन बनाए, जिसमें एक छक्का शामिल रहा और टीम ने जीत हासिल कर ली।

इससे पहले टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 182 रन बनाए। समर्थ सिंह ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए।

कप्तान जोंटी सिद्धू ने 19 गेंदों में तीन छक्कों के सहारे 36 रन का योगदान दिया। युगल सैनी ने 29 गेंदों पर 32 रन बनाए, वहीं मनी ग्रेवाल ने अंतिम ओवरों में सात गेंदों पर 18 रन बनाकर टीम के स्कोर को तेजी दी।

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की गेंदबाजी में दिवांश रावत सबसे सफल रहे। उन्होंने 17 रन देकर तीन विकेट झटके। विजन पांचाल को दो विकेट मिले, वहीं अंकित डबास, प्रांशु विजयरण और अंशुमान हुड्डा ने एक-एक विकेट लिया।

फाइनल मुकाबले में साउथ दिल्ली के बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार तेज गति से रन बनाए। टीम ने 10 गेंद बाकी रहते सात विकेट से जीत दर्ज कर दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़