Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
31 Aug, 2026

पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, मोबाइल का नियंत्रण लेकर खाली हो सकता है खाता

सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री के नाम से फैलाए जा रहे संदिग्ध ऐप मोबाइल का नियंत्रण लेकर वित्तीय धोखाधड़ी कर सकते हैं।

नई दिल्ली, 31 अगस्त।

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अश्लील सामग्री के नाम पर प्रचारित किए जा रहे कुछ खतरनाक एंड्रॉयड ऐप से साइबर ठगी का खतरा बढ़ गया है। ये ऐप मोबाइल फोन का नियंत्रण हासिल कर वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम दे सकते हैं। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई ने लोगों को ऐसे ऐप और विज्ञापनों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

एजेंसी के अनुसार, ‘नाइट प्ले’, ‘रीलूप’, ‘किस’, ‘विमो’, ‘रिवो’, ‘नेक्सो’ और ‘विक्स’ समेत मिलते-जुलते नामों वाले ऐप सोशल मीडिया विज्ञापनों के माध्यम से फैलाए जा रहे हैं। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उपयोगकर्ताओं को अश्लील सामग्री वाली वेबसाइटों तक पहुंचाया जाता है।

इन वेबसाइटों पर लोगों को ऐप की एपीके फाइल डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जाता है। ऐप इंस्टॉल होने के बाद यह अतिरिक्त एप्लिकेशन लगाने की अनुमति भी मांग सकता है।

चेतावनी में बताया गया है कि एक्सेसिबिलिटी की अनुमति का दुरुपयोग कर ऐसे ऐप मोबाइल फोन का नियंत्रण अपने हाथ में ले सकते हैं और पृष्ठभूमि में सक्रिय रह सकते हैं। इससे उपयोगकर्ता के फोन और उसमें मौजूद जानकारी को गंभीर खतरा हो सकता है।

कुछ संदिग्ध ऐप फोन में वीपीएन भी स्थापित कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में इंटरनेट ट्रैफिक हमलावरों के नियंत्रण वाले सर्वर के माध्यम से गुजर सकता है, जिससे व्यक्तिगत डेटा जोखिम में पड़ सकता है।

लोगों को केवल गूगल प्ले स्टोर या अन्य विश्वसनीय ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। विज्ञापनों, वेबसाइटों और संदिग्ध लिंक के जरिए एपीके फाइल डाउनलोड करने से बचने को कहा गया है।

अनजान ऐप को एक्सेसिबिलिटी की अनुमति नहीं देने की भी सलाह दी गई है। फोन में मौजूद अपरिचित ऐप की जांच कर उन्हें हटाने, गूगल प्ले प्रोटेक्ट को सक्रिय रखने और एंड्रॉयड डिवाइस को समय-समय पर अपडेट करने पर जोर दिया गया है।

साथ ही बैंक खाते और यूपीआई से होने वाले लेन-देन की नियमित जांच करने की सलाह दी गई है। इससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की समय रहते जानकारी मिल सकती है।

यदि फोन में कोई संदिग्ध ऐप इंस्टॉल हो गया है तो उसे हटाने के लिए मोबाइल को सुरक्षित मोड में रीस्टार्ट कर सेटिंग्स के ऐप अनुभाग से उसे हटाया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर एक्सेसिबिलिटी एक्सेस बंद करने और डिवाइस एडमिनिस्ट्रेटर की अनुमति हटाने की प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है।

यदि संदिग्ध ऐप दोबारा इंस्टॉल हो जाए या उसे हटाना संभव न हो तो महत्वपूर्ण डेटा का बैकअप लेकर फोन को फैक्टरी रीसेट करने की सलाह दी गई है।

साइबर धोखाधड़ी या किसी संदिग्ध ऐप से जुड़ी घटना होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है। इसके अलावा साइबर अपराध की आधिकारिक वेबसाइट पर भी शिकायत की जा सकती है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़