Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
31 Aug, 2026

भेड़ाघाट में प्रस्तावित हैलीपैड की जमीन से हटाया अवैध कब्जा

जबलपुर प्रशासन ने भेड़ाघाट में प्रस्तावित हैलीपैड के लिए करीब दो एकड़ भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

जबलपुर, 31 अगस्त।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में जिला प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर परिषद भेड़ाघाट की खसरा नंबर 81 स्थित करीब दो एकड़ शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया। कब्जा हटाकर मुक्त कराई गई इस भूमि की बाजार कीमत लगभग 80 लाख रुपये आंकी गई है।

अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गोरखपुर अनुराग सिंह ने बताया कि कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर परिषद भेड़ाघाट की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। गोपालपुर निवासी छोटा यादव द्वारा इस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान का निर्माण किया गया था और कृषि कार्य भी किया जा रहा था।

प्रशासन ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुनवाई पूरी करने के बाद यह कार्रवाई की। राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गोरखपुर के अनुसार, कब्जा मुक्त कराई गई इस भूमि पर पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हैलीपैड निर्माण का प्रस्ताव है। भेड़ाघाट क्षेत्र में प्रस्तावित इस सुविधा को लेकर प्रशासन ने जमीन उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई की है।

अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त तहसीलदार गोरखपुर ललित ग्वालवंशी, नगर परिषद भेड़ाघाट के मुख्य नगर पालिका अधिकारी विक्रम झरिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़