Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
31 Aug, 2026

बाराबंकी में घर चोरी करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

बाराबंकी में पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में घर से जेवरात और मोबाइल चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर नकदी समेत चोरी का सामान बरामद किया गया।

बाराबंकी, 31 अगस्त।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में घर में घुसकर चोरी करने वाले तीन आरोपितों को स्वाट, सर्विलांस और हैदरगढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, दो मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में संयुक्त टीम ने चीनी मिल नहर पुल स्थित लाही मोड़ के पास कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को पकड़ा। गिरफ्तार लोगों में हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के रानीखेर मजरे टिकरा निवासी दुर्गेश और दिलीप पासी के साथ अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के टिकरी निवासी सूरज पासी शामिल है।

थाना प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय के अनुसार, आरोपितों ने 31 जुलाई और एक अगस्त की रात हैदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम कुमेदान मजरे अंसारी स्थित एक मकान को निशाना बनाया था। घर में घुसने के बाद उन्होंने बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे। घटना के संबंध में हैदरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पूछताछ और आरोपितों की निशानदेही पर हुई बरामदगी के बाद मुकदमे में चोरी की संपत्ति रखने से संबंधित धारा 317(2) बीएनएस भी बढ़ाई गई है। पुलिस अब तीनों आरोपितों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई में हैदरगढ़ थाना पुलिस के साथ स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से भूमिका निभाई।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़